*गौतम बुद्ध नगर से भाजपा के नये बने जिला अध्यक्ष को बधाई देने वालों का लगा तांता*
*गौतम बुद्ध नगर से भाजपा के नये बने जिला अध्यक्ष को बधाई देने वालों का लगा तांता*
ग्रेटर नोएडा मण्डल के पूर्व मीडिया प्रभारी भगवत प्रशाद शर्मा, ज्यू-1 आर डब्ल्यू ए के वाइस प्रेसिडेंट विनोद शर्मा ने भी जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा को बधाई दी

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को जनपद गौतमबुद्धनगर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास पर जाकर उनको मिठाई खिलाकर, गुलदस्ते भेंट करके और फूल मालाएँ पहना कर उनको अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की। ग्रेटर नौएडा मण्डल के पूर्व मीडिया प्रभारी भगवत प्रशाद शर्मा सैक्टर ज्यू-1 आर डब्ल्यू ए के वाइस प्रेसिडेंट विनोद शर्मा सहित आर डब्ल्यू ए के अन्य पदाधिकारी गण अरुण शर्मा जी, योगेश शर्मा जी, और मोंटू सिंघल जी भी नव-नियुक्त भाजपा अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी का स्वागत करने उनके निवास स्थान पर पहुँचे। इनके अलावा क्षेत्र के युवाओं के साथ बुजुर्ग व बड़ी संख्या में मातों बहनों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कहा कि जो पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, मैं पार्टी के विश्वास को क़ायम रखते हुए पार्टी की रीति-नीति सभी अपने बड़ो और सहयोगियों के साथ मिलकर आगे बढ़ाने का कार्य करूँगा। और हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश में तीसरी बार कमल खिला कर 2027 में पुनः भाजपा सरकार आये उसके लिये मिलकर काम करेंगे।










