Blog

*ग्रेटर नोएडा में सम्राट मिहिर भोज जयंती पर ‘राष्ट्रीय गौरव दिवस’ का भव्य आयोजन 13 सितंबर को*

*ग्रेटर नोएडा में सम्राट मिहिर भोज जयंती पर 'राष्ट्रीय गौरव दिवस' का भव्य आयोजन 13 सितंबर को*

Powered by myUpchar

*ग्रेटर नोएडा में सम्राट मिहिर भोज जयंती पर ‘राष्ट्रीय गौरव दिवस’ का भव्य आयोजन 13 सितम्बर को*

(आशीष सिंघल)

महान राष्ट्र रक्षक गुर्जर प्रतिहार चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज जी की जयंती के पावन अवसर पर 13 सितंबर 2026 (रविवार) को ‘राष्ट्रीय गौरव दिवस’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम नॉलेज पार्क 3 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (प्लॉट नं. 12/2) में प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

चौधरी हरेन्द्र गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र गुर्जर होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. सूरत सिंह (सीनियर एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट), प्रो. वी. एस. रावत (राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा), एडवोकेट मनोज भाटी और एडवोकेट शोभराम चंदीला शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

तैयारियां जोरों पर

आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम के संयोजक मान० सोनू शर्मा (प्रभारी, जेवर विधानसभा 63, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी) और बलराम भाटी (जिला अध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी) ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस राष्ट्रीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज जी के महान व्यक्तित्व, उनके गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र रक्षा में उनके योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button