Blog

*जहांगीरपुर के पुराने बाजार में चली गोली, युवक घायल*

*जहांगीरपुर के पुराने बाजार में चली गोली, युवक घायल*

Powered by myUpchar

जहांगीरपुर के पुराने बाजार में चली गोली, युवक घायल

जहांगीरपुर:-(कृष्णा वत्स) कस्बे के पुराने बाजार स्थित चौराहे पर बुधवार को गोली चलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना में उमर पुत्र इस्पाक, निवासी मोहल्ला लिख्खी लाठा, जहांगीरपुर, गोली लगने से घायल हो गया।घायल को पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। गोली चलने का कारण जमीन के रूपये के लेन देन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ तथा अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
एसीपी (जेवर )राजीव कुमार सिसोदिया का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button