*जनपद गौतम बुद्ध नगर में उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया “सीएससी दिवस” डिजिटल भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु जागरूकता अभियान, पौधरोपण एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित*
*जनपद गौतम बुद्ध नगर में उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया “सीएससी दिवस” डिजिटल भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु जागरूकता अभियान, पौधरोपण एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित*

Powered by myUpchar
जनपद गौतम बुद्ध नगर में उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया “सीएससी दिवस”
डिजिटल भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु जागरूकता अभियान, पौधरोपण एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित
(आशीष सिंघल)

जनपद गौतम बुद्ध नगर , दिनांक 16 जुलाई, 2026।
कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार के तत्वावधान में आज जनपद गौतम बुद्ध नगर में “सीएससी दिवस” हर्षोल्लास एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटरों, आधार सेवा केंद्रों (ASK), बैंकिंग बीसी केंद्रों, यूसीएल केंद्रों एवं सीएससी एकेडमी केंद्रों पर नागरिकों के लिए विशेष जनजागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती निकिता विकल, सभासद ,दादरी जनपद गौतम बुद्ध रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मोहित विकल,तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती निकिता विकल ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों के बीच डिजिटल सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने वीएलई (Village Level Entrepreneurs) को डिजिटल सशक्तिकरण का वास्तविक आधार बताते हुए नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी सेवाएँ पहुँचाने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के तीनो विकासखण्डों एवं 100 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटरों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। लगभग 1000 नागरिकों एवं वीएलई/प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। आगंतुकों को आधार सेवाएँ, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएँ, आयुष्मान भारत, पैन कार्ड, पेंशन, बीमा, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएँ, बिजली बिल भुगतान, डिजिटल भुगतान, कौशल विकास तथा अन्य सरकारी एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।
सीएससी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पूरे जनपद में 50से अधिक पौधों का पौधरोपण किया गया। वीएलई साथियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी कर “हरित एवं स्वच्छ भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं—
नागरिकों के लिए डिजिटल सेवा जागरूकता शिविर।
आधार सेवा केंद्रों एवं सीएससी केंद्रों का विशेष सज्जा अभियान।
बैंकिंग एवं डिजिटल वित्तीय समावेशन पर जागरूकता कार्यक्रम।
महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु सरकारी योजनाओं की जानकारी।
डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र।
वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान।
उत्कृष्ट वीएलई एवं सहयोगी संस्थाओं का सम्मान समारोह।
जिला प्रबंधक (DM), सीएससी जनपद गौतम बुद्ध नगर , श्री पंकज शर्मा ने बताया कि सीएससी का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के नागरिक तक सरकारी एवं डिजिटल सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ रूप से पहुँचाना है। उन्होंने सभी वीएलई साथियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों का कार्यक्रम की सफलता में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद स्तर पर इस प्रकार के आयोजन डिजिटल समावेशन, सुशासन तथा नागरिक-केंद्रित सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए







