Blog

*युवा शक्ति का विशेष अभियान: जल एवं पर्यावरण संरक्षण*

*युवा शक्ति का विशेष अभियान: जल एवं पर्यावरण संरक्षण*

युवा शक्ति का विशेष अभियान: जल एवं पर्यावरण संरक्षण

(आशीष सिंघल)

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर वाई एस एस फाउंडेशन द्वारा जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत, भारत मंडपम में 500 से ज्यादा युवा बच्चों के साथ जल के महत्व और इसके संरक्षण के उपायों पर चर्चा की गई।

युवा शक्ति के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया की जल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल हमारे दैनिक जीवन की आवश्यकता है, बल्कि कृषि, उद्योग, और पारिस्थितिक तंत्र के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके, जल का गिरता हुआ स्तर एवं जल की कमी के साथ उसके दुरुपयोग की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जो भविष्य में गंभीर संकट उत्पन्न कर रही हैं जिससे मानव जीवन संकट की कगार पर है।

फाउंडेशन ने अपने अभियान के माध्यम से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित कीं, जिनमें जल बचाने के उपायों पर चर्चा, जागरूकता अभियान, और समुदायों में जल संरक्षण की प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहन शामिल था। फाउंडेशन ने स्कूलों, कॉलेजों, और स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों को जल बचाने के सरल तरीकों और उनकी महत्वता के बारे में बताया गया।
आज के आयोजन मे सुरेश देवी मेमोरियल स्कूल, लोनी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पानीपत से अध्यापक एवं बच्चे उपस्थित रहे। विक्रम सेठी,सलीम खान, जुहैब खान, सचिन गुप्ता, गौरव कुमार, पीनाज़, दीपक कुमार, रविंद्र कुमार, संदीप कुमार एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button