*विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने छेड़ा “जीरो वेस्ट अभियान”*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने छेड़ा "जीरो वेस्ट अभियान"*

Powered by myUpchar
विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने छेड़ा “जीरो वेस्ट अभियान”
(आशीष सिंघल)

नोएडा, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन के नेतृत्व में युवाओं ने “जीरो वेस्ट अभियान” चलाकर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बृजेश सिंह (प्रभारी मंत्री, गौतमबुद्धनगर एवं लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश), श्रीमती मेधा रूपम (आईएएस, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर), श्री अभिषेक शर्मा (भाजपा जिलाध्यक्ष, गौतमबुद्धनगर) तथा श्री राजीव मित्तल (वन विभाग अधिकारी, गौतमबुद्धनगर) ने पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं के प्रयासों की सराहना की।
वाईएसएस फाउंडेशन के समन्वयक दुर्गा प्रसाद दुबे ने “नया पेड़ लगाएं, पुराने पेड़ों का संरक्षण करें” का संदेश देते हुए नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करने और स्टील के बर्तनों को अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर सलीम बहरीन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं ने “री-यूज़, रिड्यूस और रीसायकल” को अपनाने तथा जीरो वेस्ट अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
मुख्य संदेश: “नया पेड़ लगाएं, पुराने पेड़ों को बचाएं — जीरो वेस्ट अपनाएं, पर्यावरण बचाएं।”










