
Powered by myUpchar
कर्नाटक में मिले एचएमपीवी के 2 केस, आईसीएमआर ने की पुष्टि, अलर्ट जारी
(06 Jan 2025 : आशीष सिंघल)
नई दिल्ली। चीन में तेजी से फैल रहे एचएमपीवी वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। कर्नाटक में इस वायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने इस बात की जानकारी दी है।
कर्नाटक में 8 महीने का एक बच्चा और तीन महीने की एक बच्ची इस वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। दोनों बच्चों को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन महीने की बच्ची को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 8 महीने के बच्चे का इलाज अभी जारी है