*दनकौर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव द्रोण मेला धार्मिक व भारतीय संस्कृति समेत 3 से 15 सितंबर तक होगा”
*दनकौर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव द्रोण मेला धार्मिक व भारतीय संस्कृति समेत 3 से 15 सितंबर तक होगा आयोजन*

Powered by myUpchar
*दनकौर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव द्रोण मेला धार्मिक व भारतीय संस्कृति समेटे 3 से 15 सितंबर तक होगा*
(आशीष सिंघल)

Greater नोएडा, कस्बा दनकौर स्थित विश्व प्रसिद्ध गुरु द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रतिवर्ष लगने वाला इस बार 103वां वार्षिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 3 सितंबर से शुरू होकर 15 सितंबर 2026 तक चलेगा। श्री द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में श्री द्रोण गौशाला समिति ने बताया कि इस 103 वे श्री कृष्णा द्रोण जन्मोत्सव मेले के आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, नाटक, लोक परंपरा और पारंपरिक कुश्ती का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।मेले को लेकर श्री द्रोण गौशाला समिति की ओर से तैयारी शुरू की जा रही है, उन्होंने बताया कि इस बार मेले को धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों, विद्यार्थियों, पहलवानों और विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं को मंच प्रदान करने वाला आयोजन बनाने का प्रयास किया गया है।
प्रेस वार्ता में श्री द्रोण गौशाला समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोहित गर्ग, सुशील बाबा समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रमों के माध्यम से मेले का भव्य समापन होगा।








