Blog

*सपा की मासिक बैठक सम्पन्न; सपाई ने जयंती पर याद की सावित्री बाई फुले*

*सपा की मासिक बैठक सम्पन्न; सपाई ने जयंती पर याद की सावित्री बाई फुले*

Powered by myUpchar

सपा की मासिक बैठक सम्पन्न
सपाई ने जयंती पर याद की सावित्री बाई फुले

(आशीष सिंघल)


ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी एवं संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर ने किया। इस मौके कार्यकर्ताओं ने देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर पर उन्हें याद किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोज भाटी को गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने कौशल नागर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि आगामी 6 जनवरी को मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन हो जायेगा पार्टी के बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्ता मतदाता सूची का अवलोकन सही प्रकार से कर लें, यदि बात तो सूची में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है, तो उसे दोस्त करने के लिए तत्काल दवा और आपत्ति प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने ऐसे समय में शिक्षा की अलख जगाई, जब महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था। उन्होंने अनेक विरोधों का सामना करने के बावजूद भी नारी शिक्षा की सशक्त नींव रखी। सावित्रीबाई फुले को केवल शिक्षिका नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की सशक्त प्रतीक थी। इस मौके पर मुख्य रूप से बीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, इन्दर प्रधान, मिंटी खारी, कृष्णा चौहान, मेहंदी हसन, अजय चौधरी, देवेंद्र अवाना, सुनीता यादव, शशि यादव, हरवीर प्रधान, विक्रम टाइगर, अनीता पुंडीर, अक्षय चौधरी, विनोद लोहिया, नवीन भाटी, श्याम सिंह भाटी, सुभाष भाटी, मनोज शर्मा, विजेंद्र नागर, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, जुगती सिंह, कुलदीप भाटी, अनिल प्रजापति, विपिन सैन, हुकुम सिंह भारती, विपिन कसाना, विनीत यादव, गजेंद्र रावल, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, सत्यप्रकाश नागर, रामशंकर भास्कर, जाकिर जेडी, अबरार राणा, जय सिंह चंदेल, योगेंद्र शर्मा, अनीता चौहान, लखन जाटव, गुलशन, चमन मास्टर जी, मुरारी लाल गौतम, विकिल नागर, संदीप भाटी, इंद्रराज सिंह, संजय कुमार, ललित कुमार, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button