Blog

# **युवा शक्ति द्वारा आयोजित 145वा स्वच्छता एवं जल संकट जागरूकता अभियान:*

# **युवा शक्ति द्वारा आयोजित 145वा स्वच्छता एवं जल संकट जागरूकता अभियान:*

**युवा शक्ति द्वारा आयोजित 145वा स्वच्छता एवं जल संकट जागरूकता अभियान:*

(आशीष सिंघल)

युवा शक्ति एक प्रेरक संगठन जो स्वच्छ यमुना मिशन के तहत 145वा स्वच्छता एवं जल संकट जागरूकता अभियान का आयोजन कालिंदी कुंज घाट पर हुआ, जिसका उद्देश्य लोगों को यमुना नदी की स्वच्छता बनाए रखने और जल संकट के खतरे के बारे में जागरूक करना है।

पर्यावरण प्रेमी एवं यूटूबर प्रेम (younickviral) ने कहा की यमुना नदी भारत की एक महत्वपूर्ण नदी, जो लाखों लोगों के लिए जीवनदायिनी है। जोकि गंभीर प्रदूषण का सामना कर रही है, जो जलीय जीवन और मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करता है।
बढ़ती हुई आबादी और अत्यधिक जल दुरूपयोग के कारण जल संकट एक गंभीर समस्या बन गया।

युवा शक्ति अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया की सभी स्वयंसेवक मिलकर हर रविवार घाट की सफाई करते है, कूड़ा-करकट हटा कर और नदी का किनारे को स्वच्छ बनाने का प्रयास करते है तथा लोगों को यमुना को प्रदूषित न करने और जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करते है।

आज के कार्यक्रम में यमुना कॉर्डिनेटर दिनेश कुमार, सचिन गुप्ता, प्रेम, हर्ष, मनीष पाण्डेय, सुषमा निषाद, योगेंदर निषाद, शिवांगी, सुधाकर, गौरव गुप्ता, कोमल, मुस्कान, अंशिका, रिया, प्रिया, अक्षर के साथ अन्य टीम के सदस्य एवं स्थानीय लोग रहे।

Related Articles

Back to top button