Blog

*यमुना सफाई अभियान: युवा शक्ति वाई एस एस फाउंडेशन का 160वां ‘स्वच्छ यमुना मिशन’ सफलतापूर्वक सम्पन्न*

*यमुना सफाई अभियान: युवा शक्ति वाई एस एस फाउंडेशन का 160वां ‘स्वच्छ यमुना मिशन’ सफलतापूर्वक सम्पन्न*

यमुना सफाई अभियान: युवा शक्ति वाई एस एस फाउंडेशन का 160वां ‘स्वच्छ यमुना मिशन’ सफलतापूर्वक सम्पन्न

  • (आशीष सिंघल)

युवा शक्ति – वाई एस एस फाउंडेशन ने अपने विशेष अभियान ‘स्वच्छ करेंगे नहीं रुकेंगे’ के तहत ‘जल है तो कल है’ कार्यक्रम के अंतर्गत 160वां स्वच्छ यमुना मिशन सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस अभियान का उद्देश्य यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण और झाग की गंभीर समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना था, जो वर्तमान समय में एक गंभीर पर्यावरणीय संकट बन चुका है।

इस स्वच्छता अभियान में घाट से कूड़ा, प्लास्टिक, औद्योगिक कचरा, मेडिकल वेस्ट सहित अन्य प्रकार का प्रदूषित सामग्री हटाई गई। वाई एस एस फाउंडेशन ने लोगों से अपील की कि यमुना को एक नदी के रूप में संरक्षित रखने के लिए आगे आएं और इसके आंचल को प्रदूषण मुक्त करें।

वाई एस एस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया की संस्था पिछले तीन वर्षों से पर्यावरणीय संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता दिखा रही है और इस दौरान 160 से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए हैं, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। यमुना सफाई अभियान के माध्यम से 200 से अधिक सदस्यों ने समाज को जागरूक करने का संदेश दिया कि बिना सामूहिक प्रयासों के हमारी नदियों को सुरक्षित रखना संभव नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button