Blog

*16 मार्च को होगा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण*

*16 मार्च को होगा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण*

  • 16 मार्च को होगा कल्याण सिंह की लोकार्पण
    – कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ चर्चा
  • (आशीष सिंघल)

  • शिकारपुर : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिकारपुर, डिबाई समेत अन्य विधायकों ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।

शिकारपुर के छतारी दौराहे पर स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर प्रतिमा लगाई गई है। आगामी 16 मार्च को प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है। शुक्रवार को शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, डिबाई विधायक सीपी सिंह, कासगंज के सदर विधायक देवेंद्र सिंह, एटा के मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह ने छतारी दौराहे पर पहुंच कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कल्याण सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की। विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व का पल होगा। जब 16 मार्च को बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। साथ ही छतारी दौराहा आगे से कल्याण सिंह चौक के नाम से पहचाना जाएगा। इस मौके पर साहब सिंह, अखिल लाेधी, सुरमा, विक्रम सिंह, आनंद, अनार सिंह, अनिल सूर्यवंशी, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, दुष्यंत आदि रहे।

Related Articles

Back to top button