*आई.टी.एस कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज (बीबीए-बीसीए), ग्रेटर नोएडा में इंटर-इंस्टीट्यूट फेस्ट 2.0 (कला-उत्सव 2K26) का सफल आयोजन*
*आई.टी.एस कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज (बीबीए-बीसीए), ग्रेटर नोएडा में इंटर-इंस्टीट्यूट फेस्ट 2.0 (कला-उत्सव 2K26) का सफल आयोजन*

Powered by myUpchar
(Ashish Singhal)
*आई.टी.एस कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज (बीबीए-बीसीए), ग्रेटर नोएडा में इंटर-इंस्टीट्यूट फेस्ट 2.0 (कला-उत्सव 2K26) का सफल आयोजन*

दिनांक 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को आई.टी.एस कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज (बीबीए-बीसीए कोर्स ), ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में इंटर-इंस्टीट्यूट फेस्ट 2.0 (कला-उत्सव 2K26) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक महोत्सव संस्थान के प्रबंधन के कुशल निर्देशन एवं प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन में दिल्ली-एनसीआर के लगभग 35 संस्थानों से 400 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।
इस सांस्कृतिक फेस्ट का उद्देश्य छात्रों के बहुमुखी विकाश के लिए उनको विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना, साथ ही विभिन्न संस्थानों के बीच आपसी सहयोग, संवाद और सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत एड-मैड शो, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, रंगोली, क्रिएटिव राइटिंग, कविता पाठ, बिजनेस क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, ट्रेजर हंट, एकल गायन, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य सहित कुल 14 विविध प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। फेस्ट के प्रथम दिवस प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया, जबकि द्वितीय दिवस मनमोहक संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी गतिविधियाँ सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुईं।
दो दिवसीय कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विजेताओं की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों और समर्पण ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया।
समापन समारोह में डॉ. दिलीप सिंह(प्रिंसिपल) ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। इस अवसर पर आई टी एस संस्थान ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन श्री सोहेल चड्ढा ने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।










