Blog

*सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी*

*सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी*

सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

(आशीष सिंघल)

छतारी : शनिवार को चौगानपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उसी दौरान विधायक ने लोगों की समस्या सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान करने की निर्देश दिए हैं।
छतारी के गांव चौगानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, ब्लाक प्रमुख पति मुनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल शर्मा ने स्थानीय लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिल शर्मा ने ग्रामवासियों के साथ भारतवर्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मिलकर गर्भवती महिलाओ की गोद भराई कराई गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विधायक अनिल शर्मा ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर पहासू खंड विकास अधिकारी नरेंद्र शर्मा, एडीओ पंचायत ए रहमान, श्रीपाल सिंह, प्रधान प्रवेश बघेल, अनिल कुमार, सुशील कुमार, मोहित पंडित, पप्पन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button