*यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़े किसानों का धरना 38वें दिन भी जारी*
*यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़े किसानों का धरना 38वें दिन भी जारी*

यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़े किसानों का धरना 38वें दिन भी जारी
(आशीष सिंघल)

ग्रेटर नोएडा । भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के बैनर तले चल रहा किसानों का धरना आज 38वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन की अध्यक्षता लखन चौधरी ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज ने नेतृत्व किया।
धरने में मौजूद पदाधिकारियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि जब तक किसानों की सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। किसानों की मुख्य मांगों में शामिल हैं—
यमुना एक्सप्रेस-वे पर किसानों को आवासीय प्लाट का आवंटन
भूमि अधिग्रहण के एवज में अतिरिक्त मुआवजा
पुनर्ग्रहण/अधिग्रहण की गई पुरानी आबादियों का निस्तारण
तथा जिन किसानों ने अब तक मुआवजा नहीं लिया है, उन्हें वर्तमान दर से मुआवजा दिलाना।
किसानों का कहना है कि जब तक सरकार और प्राधिकरण इन सभी मुद्दों का निस्तारण नहीं करेंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
आज के धरने में उदयभान मलिक, सगीर खां, विजयपाल सिंह, ओमप्रकाश, मनवीर सिंह, गजब सिंह, शीले, महेंद्र रावत, विजयवीर, शिबू मुखिया और प्रेमचंद भाटी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
धरना स्थल पर किसानों का उत्साह देखते हुए स्पष्ट है कि यह आंदोलन जल्द समाप्त होने वाला नहीं है। किसान नेताओं का कहना है कि वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और अंतिम समाधान तक पीछे नहीं हटेंगे।










