*बड़ी खबर: कैंची धाम में दर्शन के लिए अब जरूरी होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन!*
*बड़ी खबर: कैंची धाम में दर्शन के लिए अब जरूरी होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन!*
बड़ी खबर: कैंची धाम में दर्शन के लिए अब जरूरी होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन!
स्थान: नैनीताल, उत्तराखंड
रिपोर्ट: राजन भारती संवाददाता

उत्तराखंड सरकार ने कैंची धाम में लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब श्रद्धालुओं को कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन से पहले अनिवार्य रूप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
यह निर्णय चारधाम यात्रा की तर्ज पर लिया गया है, जहां भक्तों को पहले से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है। शासन का मानना है कि इस कदम से भीड़ पर नियंत्रण होगा, दर्शन व्यवस्था बेहतर होगी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
महत्वपूर्ण बिंदु:
बिना रजिस्ट्रेशन अब दर्शन संभव नहीं होगा।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
सरकार जल्द ही पोर्टल व प्रक्रिया की जानकारी साझा करेगी।
श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि यात्रा पर निकलने से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें।
यह कदम आस्था और व्यवस्था दोनों की रक्षा के लिए अहम माना जा रहा है।










