Blog

*छतारी में एनवाई फिटनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ – युवाओं कस्बा में ही करे सकेंगे शारीरिक व्यायाम*

*छतारी में एनवाई फिटनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ - युवाओं कस्बा में ही करे सकेंगे शारीरिक व्यायाम*

Powered by myUpchar

छतारी में एनवाई फिटनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ
– युवाओं कस्बा में ही करे सकेंगे शारीरिक व्यायाम

(आशीष सिंघल)


छतारी : शनिवार को कस्बा में एनवाई फिटनेस सेंटर का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। फिटनेस सेंटर पर पहुंचकर युवा शारीरिक व्यायाम कर सकेंगे।
छतारी के पहासू रोड पर एक नए एनवाई फिटनेस सेंटर का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पूजा अर्चना के साथ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि, मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा एवं फिटनेस सेंटर के संचालक निखिल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि पंडित दीपक ऋषि ने कहा कि आज के समय में स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर फिटनेस की ओर ध्यान देना चाहिए। फिटनेस सेंटर युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेंगे।
मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि गांव और कस्बों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिम खुलने से युवाओं को बेहतर वातावरण मिलेगा और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। इस मौके पर आचार्य निशांत वशिष्ठ, महेश गुप्ता, कमल सिंह यादव, उमेश शर्मा, मयंक यादव, कपिल गौड़, सुमित गौड़, मोहित बाबा, दिवस अग्रवाल, गोलू पंडित, यश यादव, रोहित, मोहित शर्मा, निशांत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button