*दनकौर कस्बा बस अड्डा स्थित पिंक शौचालय में लगे ताले, महिलाओं को हो रही परेशानी*
*दनकौर कस्बा बस अड्डा स्थित पिंक शौचालय में लगे ताले, महिलाओं को हो रही परेशानी*

Powered by myUpchar
पिछले कई महीनो से पिंक शौचालय पर ताला लटके होने से हो रही परेशानी
आशीष सिंघल दनकौर
दनकौर कस्बे के बस अड्डा रोड पर महिलाओं की परेशानी को देखते हुए पिछले कई वर्ष पहले पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन देख रेख के अभाव के चलते शौचालय की हालत खराब हो गई है। जिसके चलते पिछले कई महीने से इन पर ताला लगा होने से स्थानीय महिलाओं को परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी इस तरफ नगर पंचायत के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने मामले की शिकायत डीएम से करने को कहा है।
दनकौर ऐतिहासिक कस्बा है। जिसके चलते यहां पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र भर के गांव से महिलाएं खरीददारी करने बाजार आती है। जिनकी समस्या को देखते हुए शासन के आदेश पर कई वर्ष पहले पिंक शौचालय बनवाया गया था। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि कुछ महीने ही उनका उपयोग हो पाया था। उसके कुछ महीने बाद ही साफ सफाई और देखरेख सही प्रकार से नहीं होने के चलते उनकी स्थिति खराब हो गई थी। जिसके चलते अब उन पर ताला भी नगर पंचायत द्वारा लगा दिया गया है। जिसके चलते महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते मामले की शिकायत जिले के डीएम से भी करने को लोगों ने कहा है। इस बारे में नगर पंचायत की अध्यक्ष राजवती देवी का कहना है कि शौचालय के अंदर कुछ समस्याएं हैं। जिनको जल्द ही सही कराकर ताले खोल दिए जाएंगे।