Blog

*गायत्री महिला मंडल ने नवरात्र के तीसरे दिन की चंद्रघंटा मां की पूजा*

*गायत्री महिला मंडल ने नवरात्र के तीसरे दिन की चंद्रघंटा मां की पूजा*

गायत्री महिला मंडल ने नवरात्र के तीसरे दिन की चंद्रघंटा मां की पूजा
-ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर में चल रहा है हवन
रिपोर्ट: वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार ओम प्रकाश चौहान


ग्रेटर नोएडा देशभर में चैत्र नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहे हैंI इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के बीटा दो स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर में गायत्री महिला मंडल इकाई ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में पिछले 3 दिन से मां दुर्गा पूजा कार्यक्रम चल रहा है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने मां दुर्गा के तीसरा स्वरूप माँ चन्द्र घंटा की आराधना के साथ यज्ञ एवं हवन के साथ -साथ पूजा-अर्चना की। विशेष आहुतियो के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर लोक कल्याण की भावना माँ दुर्गा को अर्पित की। गायत्री की चौबीस शक्तियों कीं आहुति दी गई। गायत्री महिला मंडल इकाई प्रमुख उषा चौधरी ने बताया कि
गायत्री महिला मंडल बीटा सेक्टर द्वारा हर दिन यज्ञशाला पर विभिन्न संस्कारों के साथ यज्ञ संपन्न हो रहे है। उन्होंने बताया कि यह गायत्री महिला मंडल इकाई पिछले 20 वर्ष से गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा विभिन्न सेक्टर में रहने वाली महिलाओं को अपनी संस्कृति व संस्कारों से जोड़ने का प्रयास कर रही है, इसके परिणाम स्वरूप श्रद्धालुओं में जाग्रति आ रही है, मंत्र शक्ति साधना के प्रभाव से, हर दिन नये श्रद्धालु महिला पुरुष गायत्री परिवार जुड़ रहे है। महिला मंडल बीटा सेक्टर यज्ञशाला साधना ग्रूप सदस्यों के सहयोग से मंदिर परिसर में प्रतिदिन यज्ञ किया जाता है। इकाई की सदस्य संतोष सिंह एवं ममता सिंह ने बताया कि घर-घर संस्कारों, साधना के महत्व को रेखांकित कर ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में यज्ञमय वातावरण बनाने का यह प्रयास निरंतर जारी है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पंजीकृत मंडलों के साथ महिलाओं की बहुत बड़ी संख्या में पुरोहित तैयार कर घर-घर यज्ञ एवं हिंदू संस्कृति को जागरूक करने का प्रयास निरंतर चल रहा है। बीटा-2 सेक्टर में वैभव लक्ष्मी मंदिर परिसर में मंदिर के सहयोग से स्थान दिया गया। बृहस्पतिवार को मां दुर्गा देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्र घंटा की पूजा के समय कार्यक्रम में दैनिक जागरण समाचार पत्र के सेवानिवृत एवं वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार (समाजसेवी) ओम प्रकाश चौहान, हेमा चौधरी, ममता सिंह, गीता नागर, वीनू , शशि सिंह, नीरज त्यागी, मधु भट्ट,नीरज सिंह, मधु सक्सेना, संगीता चौहान समेत दर्जनों श्रद्धालुओं ने अपनी आहुतियां मां दुर्गा को अर्पित की।

Related Articles

Back to top button