Blog

*फेलिक्स हॉस्पिटल ने किया चौहान संजीवनी हॉस्पिटल का टेक ओवर*

*फेलिक्स हॉस्पिटल ने किया चौहान संजीवनी हॉस्पिटल का टेक ओवर*

फेलिक्स हॉस्पिटल ने किया चौहान संजीवनी हॉस्पिटल का टेक ओवर

(आशीष सिंघल)

नोएडा: फेलिक्स हॉस्पिटल, जो अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है, ने चौहान संजीवनी अस्पताल का आधिकारिक रूप से टेक ओवर कर लिया है। इस टेक ओवर के बाद फेलिक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा की हम अपनी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
फेलिक्स अस्पताल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में अब कुल मिलकर 800 बेड्स लाने वाला है | फेलिक्स ने नोएडा में जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधायें पहुँचाने के उद्देश्य से नोएडा के अनेक सेक्टर्स में अस्पताल, पॉलिक्लिनिक एवं मेडिकल रूम स्थापित किये है | जिसमें नोएडा के सेक्टर 137, 135, 100, 143 ,150 144, 168, दिल्ली का न्यू अशोक नगर एवं ग्रेटर नोएडा शामिल है | अस्पताल को विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे (एबीपी न्यूज, ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण, रोटरी क्लब, एसोचैम एवं फिक्की ) पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सम्मान मिल चुका है |
फेलिक्स हॉस्पिटल की मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि चौहान संजीवनी अस्पताल, जो कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा के स्थानीय लोगों की चिकित्सा जरूरतों को पूरा कर रहा है, अब फेलिक्स हॉस्पिटल के प्रबंधन के अधीन संचालित होगा। हम चौहान संजीवनी अस्पताल को अपने परिवार में शामिल करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम इस अस्पताल के माध्यम से अपने चिकित्सा सेवाओं के स्तर को और ऊंचा उठाएंगे और ग्रेटर नोएडा के लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। इस टेक ओवर के साथ ही फेलिक्स हॉस्पिटल ने घोषणा की है कि वे चौहान संजीवनी अस्पताल में नई सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार करेंगे, जिसमें 24×7 आपातकालीन सेवाएं, विशेष चिकित्सा क्लिनिक और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक के साथ -2 हृदय रोग, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, और ऑन्कोलॉजी जैसी विशेषताएं शामिल होंगी।

Related Articles

Back to top button