*सांसद प्रतिनिधि पर लगा भ्रामक पोस्ट करने का आरोप, उपखंड अधिकारी ने दी कार्यवाही की चेतावनी*
सांसद प्रतिनिधि पर लगा भ्रामक पोस्ट करने का आरोप, उपखंड अधिकारी ने दी कार्यवाही की चेतावनी

दनकौर : क्षेत्र में आई तेज आंधी के कारण सैंकड़ों पेड़ पौधे और 100 से अधिक विधुत पोल टूट गये। इससे दनकौर कस्बा समेत क्षेत्रभर में तीन दिन से अंधेरा छाया हुआ है। विधुत आपूर्ति ठप होने से लोगों के दैनिक जीवन शैली में समस्या आ रही है। उपखंड अधिकारी अनुसार दनकौर कस्बा के रहने वाले सांसद प्रतिनिधि सोनू वर्मा ने विधुत निगम के अधिकारियों पर फब्तियां कसते हुए क्षेत्र की विधुत आपूर्ति की बहाली में देर करने का आरोप लगाया। साथ ही आरोप लगाया कि जनता को त्रस्त छोड़कर विधुत निगम के अधिकारी अपने घरों में आराम कर रहे हैं। पोस्ट प्रसारित होने के बाद उपखंड अधिकारी ने एक पत्र जारी कर सांसद प्रतिनिधि को भ्रामक पोस्ट नही करने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अगली बार बेबुनियाद आरोप लगाये गये तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।










