*दनकौर क्षेत्र में यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष समेत कई पर केस दर्ज*
*दनकौर क्षेत्र में यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष समेत कई पर केस दर्ज*

Powered by myUpchar
यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष समेत कई पर केस दर्ज
(आशीष सिंघल दनकौर)

दिल्ली में आयोजित एआई समिट कार्यक्रम के दौरान हुए कथित रोबोट विवाद को लेकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन करना सपा छात्र सभा पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की शिकायत पर दनकौर कोतवाली में जिलाध्यक्ष समेत चार नामजद और कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रविवार को दर्ज किया गया है।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एनके गौर द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 19 फरवरी को आरोपित यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया, जिससे उस दिन आयोजित परीक्षाओं में शामिल लगभग 40 हजार छात्र-छात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन के कारण परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी दबाव बना। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 28 फरवरी को एक बार फिर से संबंधित कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई थी, हालांकि स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया था। इस मामले में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर, प्रशांत भाटी, प्रिंस भाटी और अक्षय चौधरी समेत अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रार की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










