*पुलिस हेड कांस्टेबल के घर के बाहर से ही बुलेट चोरी*
*पुलिस हेड कांस्टेबल के घर के बाहर से ही बुलेट चोरी*

*हेड कांस्टेबल के घर के बाहर से ही बुलेट चोरी*
उज्जैन, वाहन चोरों की जुर्रत इतनी बढ़ गई है कि आम लोगों के अलावा अब वे पुलिस के वाहन भी चुराने से नहीं डर रहे हैं। माधवनगर थाना क्षेत्र में इसी तरह एक हेड कांस्टेबल के घर के बाहर से बदमाश उनकी बुलेट चुराकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
माधवनगर थाना पुलिस ने बताया महानंदा नगर में इशाक बेग की चाल में रहने वाले 47 वर्षीय संतोष पिता चतुर्भुज रावत पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं आैर वर्तमान में देवास जिले में पदस्थ हैं। शुक्रवार की रात संतोष बुलेट क्रमांक एमपी 13 जेडक्यू 4030 से उज्जैन में अपने घर आए थे। रात करीब 9 बजे उन्होंने बुलेट उनके घर के सामने खड़ी की थी।
इसके बाद जब वे वापस जाने के लिए रात 9.45 बजे बाहर आए तो बुलेट नहीं मिली। रात 9 बजे से 9.45 बजे के दरमियान अज्ञात बदमाश उनकी बुलेट का लॉक तोड़ उसे चुराकर ले गया। संतोष ने चार महीने पहले ही बुलेट खरीदी थी। संतोष ने आसपास सभी जगह बुलेट की तलाश की लेकिन बुलेट नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने माधवनगर थाना पुलिस को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। घर और आसपास लगे सीसीटीवी में एक बदमाश नजर आया, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।