Blog

*बिग ब्रेकिंग-सिकंदराबाद में दुखद हादसा सैलेंडर फटने से छः लोगों की दुखद मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल*

*बिग ब्रेकिंग-सिकंदराबाद में दुखद हादसा सैलेंडर फटने से छः लोगों की दुखद मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल*

*बिग ब्रेकिंग-सिकंदराबाद में दुखद हादसा सैलेंडर फटने से छः लोगों की दुखद मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल*

(आशीष सिंघल)

जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे में देर रात सैलेंडर फटने से छः लोगों की मौके पर दुखद मौत हो गई हैं विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही हैं

*बुलंदशहर स‍िलेंडर ब्‍लास्‍ट में मरने वालों की संख्‍या हुई छह, 10 घायल*

यूपी के बुलंदशहर में सोमवार को घर में मरीज को लगाते समय ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे में दंपती दो बेटे एक पुत्र व एक नातिन की मौत हो गई 10 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
घर में मरीज को लगाते समय ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे में दंपती, दो बेटे, एक पुत्र व एक नातिन की मौत हो गई, 10 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल ने मलबे में दबे लोगों का काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सिकंदराबाद के रियाजुद्दीन उर्फ राजू की पत्नी 55 वर्षीय रुखसार सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची थी। रुखसार को सांस लेने में दिक्कत होने पर आक्सीजन सिलिंडर घर लाए थे। सिलिंडर लगाते समय अचानक फट गया। तेज आवाज के साथ सिलेंडर फटा तो मकान गिर गया। मलबे में रियाजुद्दीन, रुखसार, बेटे शाहरुख, आस मोहम्मद, सोना व सलमान तथा मां को देखने आई बेटी तमन्ना भी दब गई। इसके साथ ही 10 बच्चे भी दब गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।

Related Articles

Back to top button