*सड़क निर्माण पर 1896 करोड़ खर्च, टोल से वसूले 8396 करोड़….. RTI के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा*
*सड़क निर्माण पर 1896 करोड़ खर्च, टोल से वसूले 8396 करोड़..... RTI के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा*

Powered by myUpchar
*सड़क निर्माण पर 1896 करोड़ खर्च, टोल से वसूले 8396 करोड़….. RTI के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा*
हाल ही में एक RTI (सूचना के अधिकार) के तहत प्राप्त जानकारी ने सड़क निर्माण और टोल वसूली के संबंध में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस खुलासे में पता चला है कि एक प्रमुख नेशनल हाईवे के निर्माण पर 1896 करोड़ रुपए खर्च किए गए, जबकि उस पर बनाए गए टोल प्लाजा से अब तक 8349 करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा और गुस्से की लहर चल रही है।
RTI के जवाब में बताया कि जब इस मुद्दे की सच्चाई जानने के लिए RTI के माध्यम से जानकारी मांगी। RTI के जवाब में बताया गया कि NH-8 पर मनोहरपुर टोल प्लाजा पर 3 अप्रैल 2009 से टोल वसूला जा रहा है। इसके अलावा, यह भी पूछा कि सड़क निर्माण पर कुल कितनी लागत आई और उसमें सरकारी हिस्सा कितना था। RTI के जवाब में बताया गया कि इस हाईवे के निर्माण पर कुल 1896 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
टोल वसूली का आंकड़ा RTI के जवाब में यह भी बताया गया कि इस सड़क पर अब तक 8349 करोड़ रुपए का टोल टैक्स वसूला जा चुका है। यह राशि इतनी बड़ी है कि इसके बराबर में गुरुग्राम से जयपुर तक चार हाईवे बनाए जा सकते हैं। इसके बावजूद, टोल प्लाजा अभी भी संचालित हो रहा है, जो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा और असंतोष का कारण बन गया है।