Blog

*प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन को लेकर लोगों को किया आमंत्रित सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर युवाओ और प्रबुद्धजनों से भाग लेने की अपील:राजेंद्र प्रजापति*

*प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन को लेकर लोगों को किया आमंत्रित सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर युवाओ और प्रबुद्धजनों से भाग लेने की अपील:राजेंद्र प्रजापति*

Powered by myUpchar

प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन को लेकर लोगों को किया आमंत्रित
सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर युवाओ और प्रबुद्धजनों से भाग लेने की अपील:राजेंद्र प्रजापति

(आशीष सिंघल)


दनकौर:आगामी प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन के आयोजन और उसकी तैयारियों को लेकर स्थानीय स्तर पर बैठकों का दौर जारी है तथा लोगों को इसमें शामिल होने के लिए स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया जा रहा है।
बता दे कि अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फ़ोरम के तत्वाधान में 27 सितंबर को बिलासपुर में होने वाले प्रजापति प्रबुद्ध सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी और आयोजन समिति क्षेत्र में लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। गुरुवार को दनकौर क्षेत्र के कनारसी, तालडा, झालडा, चचुला, हतेवा,नवादा,बागपुर ,रामपुर सलेमपुर आदि गांवों में जाकर जनसंपर्क किया।संगठन के पदाधिकारी प्रजापति राजेंद्र आर्य ने बताया कि प्रजापति प्रबुद्ध
सम्मेलन का आमंत्रण देने और लोगों को जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें की जा रही हैं।प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों,युवाओ, शिक्षाविदों, चिकित्सकों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।इस दौरान प्रजापति राजेंद्र आर्य पन्ना लाल प्रजापति,सुरेश प्रजापति,बच्चन प्रजापति, रामभूल प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, जगमाल प्रजापति,सब्बू प्रजापति सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button