Blog

*103वाँ वार्षिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला (रजि.) – दनकौरस्थानीय विद्यालयों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति*

*103वाँ वार्षिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला (रजि.) - दनकौरस्थानीय विद्यालयों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति*

Powered by myUpchar

103वाँ वार्षिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला (रजि.) – दनकौरस्थानीय विद्यालयों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

(आशीष सिंघल)

श्री द्रोण गऊशाला समिति (रजि.) द्वारा आयोजित 103वें वार्षिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला (रजि.) के अन्तर्गत दिनांक 13.09.2026 की रात्रि को श्री द्रोण नाट्य मंच, दनकौर पर स्थानीय विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर दनकौर क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालयों क्रमशः सरस्वती विद्या मन्दिर, दनकौर, सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल, खेरली भाव एवं सरस्वती शिशु मन्दिर, दनकौर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण लीला, राधा-कृष्ण नृत्य, भजन, समूह नृत्य एवं धार्मिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित हजारों दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा, सुमधुर भजनों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे पांडाल को भक्तिमय बना दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से नन्हें कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं धार्मिक मूल्यों का विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबंधक रजनीकान्त अग्रवाल, मेला समिति के पदाधिकारीगण, सरस्वती विद्या मन्दिर दनकौर के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह, सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल खेरली भाव के डायरेक्टर श्री राकेश पाल, सरस्वती शिशु मन्दिर दनकौर के प्रधानाध्यापक  देवदत्त शर्मा एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण, अभिभावकगण एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button