Blog

*103वें श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले के तीसरे दिन सजा भव्य कुश्ती दंगल ₹1.51 लाख की रही सबसे बड़ी कुश्ती, हजारों दर्शकों ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह*

*103वें श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले के तीसरे दिन सजा भव्य कुश्ती दंगल ₹1.51 लाख की रही सबसे बड़ी कुश्ती, हजारों दर्शकों ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह*

Powered by myUpchar

(आशीष सिंघल)

103वें श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले के तीसरे दिन सजा भव्य कुश्ती दंगल

₹1.51 लाख की रही सबसे बड़ी कुश्ती, हजारों दर्शकों ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह

दनकौर, गौतमबुद्ध नगर | 08 सितम्बर 2026, मंगलवार

दनकौर के ऐतिहासिक 103वें श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले के तीसरे दिन मंगलवार को श्री द्रोण गौशाला समिति (रजि.) के तत्वावधान में भव्य एवं विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नामचीन पहलवानों ने शानदार दांव-पेच एवं कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

दंगल का शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा, लोकसभा गौतमबुद्ध नगर, कोकिला वन शनिदेव मंदिर के उत्तराधिकारी श्री श्री जानकीदास महाराज जी एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर श्री धीरेन्द्र सिंह जी, विधानसभा क्षेत्र जेवर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि दनकौर का ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।

क्षेत्रीय विधायक ठाकुर श्री धीरेन्द्र सिंह जी ने कहा कि दनकौर का श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला क्षेत्र की गौरवशाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। 103 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में कुश्ती दंगल का आयोजन भारतीय ग्रामीण खेल संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

दंगल में ₹1,51,000/- की सबसे बड़ी कुश्ती आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इसके अलावा ₹71,000/-, ₹51,000/-, ₹31,000/-, ₹21,000/-, ₹11,000/- एवं ₹5,100/- की इनामी कुश्तियां भी आयोजित की गईं। रोमांचक मुकाबलों के दौरान दंगल स्थल तालियों एवं जयकारों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर श्री द्रोण गौशाला समिति (रजि.) के प्रबंधक श्री रजनीकान्त अग्रवाल ने कहा कि दनकौर का श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला अपनी 103 वर्षों की गौरवशाली एवं ऐतिहासिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। कुश्ती दंगल मेले की प्रमुख परंपराओं में से एक है और इसके माध्यम से भारतीय पारंपरिक कुश्ती एवं ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

दंगल के अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गर्ग, प्रबंधक श्री रजनीकान्त अग्रवाल, उप प्रबंधक श्री संजीव कुमार गुप्ता, श्री मोहित कुमार गर्ग, श्री सुशील कुमार मांगलिक, श्री संजय कुमार गोयल, श्री पंकज गर्ग, श्री मनोज त्यागी, श्री सोनू वर्मा (सांसद प्रतिनिधि), श्री सत्यवीर नागर (पूर्व लोक सभा प्रत्याशी), श्री पवन खटाना (राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय किसान यूनियन आरा०), श्री ओमवीर सिंह भाटी, डॉ. गिरीश कुमार वत्स, श्री चंद्रपाल सिंह नागर, एवं श्री ध्रुव गोयल सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। हजारों दर्शकों ने कुश्ती मुकाबलों का आनंद लिया और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
श्री द्रोण गौशाला समिति (रजि.) की ओर से सांसद डॉ. महेश शर्मा, श्री श्री जानकीदास महाराज जी, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर श्री धीरेन्द्र सिंह जी, सभी पहलवानों, सहयोगियों एवं कुश्ती प्रेमियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button