Blog

*गैस एजेंसी पर होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ताओं में बना रौष, गैस एजेंसी पर बाहरी और असमाजिक तत्वों का रहता है जमाबड़ा, लाईनों में लगे उपभोक्ताओं के साथ की जाती है बदसलूकी, चैयरमेन ने दी गैस एजेंसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी*

*गैस एजेंसी पर होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ताओं में बना रौष, गैस एजेंसी पर बाहरी और असमाजिक तत्वों का रहता है जमाबड़ा, लाईनों में लगे उपभोक्ताओं के साथ की जाती है बदसलूकी, चैयरमेन ने दी गैस एजेंसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी*

Powered by myUpchar

औरंगाबाद की प्रिंस गैस एजेंसी पर होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ताओं में बना रौष, गैस एजेंसी पर बाहरी और असमाजिक तत्वों का रहता है जमाबड़ा, लाईनों में लगे उपभोक्ताओं के साथ की जाती है बदसलूकी नामित सभासद एवं पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने दी गैस एजेंसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी
औरंगाबाद की एक मात्र प्रिंस एचपी गैस एजेंसी पर होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ताओं को गैस के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में इंतजार करने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं शासन से नामित सभासद पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने इस अव्यवस्था पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने गैस एजेंसी संचालक को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारियों और नागरिकों को समय रहते गैस की होम डिलीवरी शुरू नहीं की गई तो वे क्षेत्रीय जनता के साथ गैस एजेंसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी पर कुछ बाहरी और असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जो घंटों से लाईनों में लगे उपभोक्ताओं के साथ बदतमीजी करते हैं। इससे नागरिकों और व्यापारियों में भारी रोष बना है। (सुरेन्द्र शर्मा पत्रकार)

Related Articles

Back to top button