*जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री को किया आश्वस्त, 01 लाख से अधिक भीड़ करेगी ऐतिहासिक स्वागत*
*जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री को किया आश्वस्त, 01 लाख से अधिक भीड़ करेगी ऐतिहासिक स्वागत*

Powered by myUpchar
- *”जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी को किया आश्वस्त, 01 लाख से अधिक भीड़ करेगी ऐतिहासिक स्वागत”*
*”जेवर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बैठक, पीएम रैली को लेकर रणनीति तैयार”*
*”जमीन देने वाले किसानों में उत्साह, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अगवानी को तैयार”*
*”पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास का महाआयोजन, जेवर से लिखी जाएगी नई गाथा”*
(आशीष सिंघल)

जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कार्यालय में आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों की एक बैठक की। बैठक में आगामी माननीय प्रधानमंत्री जी की रैली को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने को लेकर मंथन किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से बैठक के दरमियान जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र की जनता की ओर से जबरदस्त उत्साह व्यक्त करते हुए 01 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *’यह एक रैली नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौरव, विकास और जनआस्था का यहां विराट प्रदर्शन होगा।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी से कहा कि *”जिन किसानों ने अपने सुनहरे भविष्य और राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी जमीनें दी, आज वही किसान गर्व के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अगवानी के लिए आतुर हैं। यह दृश्य विकास, विश्वास और समर्पण की सजीव मिसाल बनेगा।”*
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि *”कार्यक्रम की तैयारियों में उच्च स्तर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।”*
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”यह ऐतिहासिक अवसर एनसीआर के साथ पूरे देश के विकास के नए युग का उद्घोष करेगा।”*
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की 28 मार्च 2026 को होने वाली जनसभा में लगभग दो से ढाई लाख लोगों के आने की उम्मीद है।
माननीय मुख्यमंत्री जी की बैठक में जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह, जनपद गौतमबुद्धनगर के लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा , राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर, दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर, विधान परिषद सदस्य श्री श्रीचंद शर्मा, श्री नरेंद्र भाटी, जिला अध्यक्ष जनपद गौतमबुद्धनगर श्री अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर के अध्यक्ष श्री महेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर श्री अमित चौधरी, सिकंदराबाद से विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह, बुलंदशहर विधानसभा से विधायक श्री प्रदीप चौधरी, स्याना विधानसभा से विधायक श्री देवेंद्र सिंह लोधी, अनूपशहर विधानसभा से विधायक श्री संजय शर्मा, डिबाई विधानसभा से विधायक श्री सीपी सिंह, खुर्जा विधानसभा से विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बुलंदशहर श्रीमती अतुल तेवतिया जी, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सुनील शर्मा, जनपद गाजियाबाद के सांसद श्री अतुल गर्ग, मुरादनगर विधानसभा से विधायक श्री अजीत पाल त्यागी, लोनी विधानसभा से विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर, धौलाना से विधायक श्री धर्मेश तोमर आदि अनेकों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।










