*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन ।*
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन ।*

Powered by myUpchar
(आशीष सिंघल दनकौर)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा मण्डल भाजपा के कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई।

ग्रेटर नोएडा मण्डल भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 28 मार्च-2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन
समारोह की तैयारियों पर जिला उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज और मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में मण्डल के सभी पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं की विशेष रूप से उपस्थिति रही। दो घंटे तक चली इस विशेष बैठक में सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनसे संबंधित कार्यों की विशेष ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गयी।
इस बैठक में महेश शर्मा, गीता सागर, राघवेद्र् त्रिपाठी, सुनील पंडित, विजय कसाना, दुष्यंत चौहान, कपिल भाटी, संजय चौहान। मुकेश दीक्षित, रवि श्रीवास्तव।अमीता सिंह, भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, भूपेन्द्र कुमार, गजेन्द्र विधुडी, पुनीत दीक्षित, आर्य कोरी। प्रभात अग्रवाल, अरूण मलेठा और भगवत प्रसाद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एक लंबे इंतजार के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ की शुभ घड़ी अब बेहद करीब आ गई है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं। जिसे लेकर क्षेत्र के निवासियों, निवेशकों और उद्योग जगत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह एयरपोर्ट न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए आर्थिक गतिविधियों का नया केंद्र बनने जा रहा है।










