Blog

*दनकौर थाना क्षेत्र में किसान के खाते से अज्ञात आरोपियों ने यूपीआई के जरिए 4 लाख रुपये की रकम उड़ाई*

*दनकौर थाना क्षेत्र में किसान के खाते से अज्ञात आरोपियों ने यूपीआई के जरिए 4 लाख रुपये की रकम उड़ाई*

Powered by myUpchar

किसान के खाते से अज्ञात आरोपियों ने यूपीआई के जरिए 4 लाख रुपये की रकम उड़ाई
(आशीष सिंघल)


दनकौर कोतवाली क्षेत्र के कनारसी गांव निवासी एक किसान के बैंक खाते से 4 लाख रुपये की रकम गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली की साइबर सेल में पहुंचकर शिकायत की है।
पीड़ित सतवीर नागर ने बताया कि वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके बैंक खाते में करीब 4 लाख रुपये जमा थे। शुक्रवार को जब वह बैंक से रुपये निकालने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि खाते में कोई शेष राशि नहीं है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए।।बैंक कर्मचारियों द्वारा खाते की जांच करने पर पता चला कि पिछले कुछ महीनों में चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब चार लाख रुपये निकाले गए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह रकम यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, करीब पांच अलग-अलग व्यक्तियों के खातों में यह धनराशि भेजी गई।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कभी भी यूपीआई सेवा का उपयोग नहीं किया और न ही किसी को अपने खाते की जानकारी साझा की। ऐसे में उन्हें आशंका है कि उनके साथ साइबर ठगी की गई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर साइबर सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है। संबंधित बैंक खातों और ट्रांजैक्शन डिटेल खंगाली जा रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button