*उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद गौतम बुद्ध नगर के पदाधिकारियो की बिहारी लाल इंटर कालेज में बिभिन्न मांगो एवं समस्याओं पर बैठक आहूत*
*उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद गौतम बुद्ध नगर के पदाधिकारियो की बिहारी लाल इंटर कालेज में बिभिन्न मांगो एवं समस्याओं पर बैठक आहूत*
(आशीष सिंघल)
Β
25 जून 2025 को प्रयागराज में आयोजित ग्रीष्मकालीन शैक्षिक विचार गोष्ठी शिविर एवं राज्य परिषद में प्रदेश नेतृत्व के आदेश के अनुपालन में उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद गौतम बुद्ध नगर के पदाधिकारियो की बैठक आज दिनांक 7/7/2025 को बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में आयोजित की गयी l
इस बैठक में प्रधानाचार्य महकार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमानन्द शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यवीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द शर्मा, वर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ,जनपद के प्रथम जिलामंत्री खेमचंद शर्मा, पूर्व जिलामंत्री मदगोपाल, जयप्रकाश जी, सुनील कुमार धीरान, कोषाध्यक्ष अजय जायसवाल, प्रधानाचार्य रौनीजा प्रेमचंद भाटी, प्रधानाचार्य वैदपुरा वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, हरिप्रकाश शर्मा, कठियार बिहारी लाल, अतुल कुमार राय , नीरज कुमार रन्हेरा, दीपक कुमार मिश्र , रवि शंकर वैदपुरा, इसरार हुसैन रौनीजा, बिहारी लाल इंटर कॉलेज का समस्त शिक्षक साथी एवं शिक्षिका बहने एवं संगठन के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे तथा बिभिन्न मांगो एवं समस्याओं पर बैठक में चर्चा हुई तथा आगामी 8 जुलाई एवं 20 अगस्त 2025 के धरने के विषय में एकजुट होकर सम्मलित होने पर भी चर्चा हुई l










