Blog

*पुलिस का सराहनीय क़दम *एसपी, दारोगा, STF के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट… पुलिसवालों ने मिलकर कराई बिटिया की शादी; भाई की हत्या कर सामान लूट ले गए थे बदमाश*

*पुलिस का सराहनीय क़दम *एसपी, दारोगा, STF के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट... पुलिसवालों ने मिलकर कराई बिटिया की शादी; भाई की हत्या कर सामान लूट ले गए थे बदमाश*

*एसपी, दारोगा, STF के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट… पुलिसवालों ने मिलकर कराई गोण्डा की बिटिया की शादी; भाई की हत्या कर सामान लूट ले गए थे बदमाश*

-STF चीफ अमिताभ यश एवं गोण्डा पुलिस ने पीड़ित परिवार की बेटी की शादी करवाई।
-CO और महिला पुलिसकर्मी ने भाई-बहन की भूमिका निभाई।

(आशीष सिंघल )

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में बीती रात हुई एक शादी चर्चा में है इसकी वजह है यूपी पुलिस, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. दरअसल, दुल्हन के भाई की डेढ़ महीने पहले लुटेरों ने हत्या कर दी थी जिसके बाद दूल्हे पक्ष ने लुटेरों के डर से शादी करने से इनकार कर दिया था जब इस बात का पता अधिकारियों को चला तो उन्होंने गोण्डा की इस बेटी की शादी का जिम्मा उठाने का ऐलान किया स्थानीय पुलिस के साथ STF और यूपी महिला आयोग के लोग इस शादी में ना सिर्फ शामिल हुए बल्कि बढ़ चढ़कर अपना योगदान भी दिया
*शादी का पूरा खर्चा STF,गोण्डा पुलिस, महिला आयोग, ब्लॉक प्रमुख गुड्डू सिंह आदि ने उठाया।*

Related Articles

Back to top button