*भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन*
*भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन*
*भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन*
*किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं की किसानों को दी गई विस्तृत जानकारी*
*गौतम बुद्ध नगर 23 दिसंबर 2024*
(आशीष सिंघल)
उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में आज कृषि विभाग जनपद गौतम बुद्ध नगर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, छौलस के परिसर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप सिंह परमेश द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दादरी विजेन्द्र सिंह भाटी रहे।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक कुवर घनश्याम द्वारा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। डा० विनीता सिंह ने महिला सशक्तिकरण के विषय में, डा० बोनिका पंत ने मत्स्य पालन की जानकारी, डा०मोहन सिंह द्वारा मृदा परीक्षण एवं डा० सुनील प्रजापति द्वारा उद्यान फसलों की तकनीकी जानकारी से आगन्तुक कृषको को अवगत कराया।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार द्वारा किसानो को कृषि विभाग में संचालित योजनाओ के बारे में जानकारी दी, पशुपालन विभाग के डा० ए.के. द्विवेदी द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओ के बारे में, उद्यान विभाग से सहायक उद्यान निरीक्षक रिचा शर्मा ने विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओ की जानकारी, मत्स्य निरीक्षक निपाठी ने विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओ, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) आलोक रंजन द्वारा कृषको को विभाग द्वारा दी जा रही योजनाओ की जानकारी दी गई।
क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको डॉ बी एस चौधरी द्वारा कृषको को नैनो यूरिया प्रयोग करने की जानकारी दी गई। देवेन्द्र चौधरी ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के साथ बिताये गये अपने अनुभवो को किसानो के साथ साझा किया।
उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागो द्वारा कुल 50 किसानों को शाल, प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार स्वरुप धनराशि (प्रथम पुरुस्कार रु 7000.00, द्वितीय पुरुस्कार -रु 5000.00 एवं तृतीय पुरुस्कार रु 2000.00) डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर राजकरण सिंह, विमला देवी, संजय सिह, जितेन्द्र सिंह, ओमवीर सिंह, जयप्रकाश, संतराम, समय सिंह, संदीप कुमार, सुमन देवी, प्रेमवती आदि किसानो को सम्मानित किया गया।
केन्द्र प्रभारी डा० विपिन कुमार द्वारा सभी आगन्तुको का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर अम्बा प्रकाश शर्मा द्वारा मंच संचालन किया गया। सभी कृषको एवं अधिकारियो द्वारा चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजली दी गई। कार्यक्रम में लगभग 480 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।