Blog

*यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मुंबई की बुजुर्ग महिला से करोड़ों रुपये का प्लॉट हड़पने के आरोप में 2 गिरफ्तार*

*यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मुंबई की बुजुर्ग महिला से करोड़ों रुपये का प्लॉट हड़पने के आरोप में 2 गिरफ्तार*

Powered by myUpchar

मुंबई की बुजुर्ग महिला से करोड़ों रुपये का प्लॉट हड़पने के आरोप में 2 गिरफ्तार
(आशीष सिंघल)


मुंबई निवासी एक बुजुर्ग महिला से दिल्ली निवासी 3 लोगों ने जालसाजी कर करोडों रूपये का प्लॉट हड़प लिया था। साथ ही फर्जीवाड़ा करने में पीड़ित के मोबाइल फोन की चिप भी इस्तेमाल किया था। पीड़ित की बहन ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने करीब 3 महीने पहले तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की थी। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद फरार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
मूलरूप से यूएसए नागरिक विंदु वी नागपाल ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में कहा था कि उनकी मुंबई निवासी करीब 76 वर्षीय बहन शक्कू एम नारंग ने वर्ष 2009 में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 18 में 300 मीटर का प्लॉट खरीदा था। प्लॉट का सौदा दिल्ली निवासी कमल बत्रा व पंकज माथुर ने कराया था। अप्रैल 2024 यमुना प्राधिकरण द्वारा प्लॉट का बैनामा बहन के पक्ष में कर दिया गया था। बैनामे में रजिस्ट्रार कार्यलय ग्रेटर नोएडा में कार्यरत एडवोकेट राहुल शर्मा शामिल था। कुछ दिन बाद ही बहन को पता चला कि यह तीनों लोग फर्जी कागजात तैयार कर बैनामे कराने का काम करते हैं। शक होने पर बहन अपने पति के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय ग्रेटर नोएडा पहुंची तो पता चला कि आरोपियों ने जालसाजी कर प्लॉट को पंकज माथुर के नाम बैनामा करा दिया है। आरोपी ने इसी प्लॉट को गुड़गांव निवासी ललित मोहन गर्ग को करीब 12 करोड रुपये में बेच दिया है। कोतवाली पुलिस ने कमिश्नर के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कमल बत्रा और सुरेश बत्रा को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी पंकज माथुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button