Blog

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भव्य लोकार्पण, विकास का नया अध्याय आरंभ*

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भव्य लोकार्पण, विकास का नया अध्याय आरंभ*

Powered by myUpchar

*नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण होना वर्षों के संघर्ष और संकल्प का ऐतिहासिक परिणाम*

*मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सपना हुआ साकार*

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भव्य लोकार्पण, विकास का नया अध्याय आरंभ*

*विशाल जनसभा में ऐतिहासिक जनसैलाब, जनता के उत्साह और विश्वास का प्रतीक*

*किसानों के त्याग और योगदान को नमन, विकास को मिलेगी नई गति*

(आशीष सिंघल)

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण एक ऐतिहासिक क्षण है, जो वर्षों के संघर्ष और संकल्प का परिणाम है। यह उनका वह सपना था, जिसे पूर्ववर्ती सरकारों के समय गति नहीं मिल सकी, लेकिन क्षेत्र के किसानों के अटूट जज्बे, त्याग और सहयोग तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने इसे धरातल पर उतारकर एक नई वास्तविकता में बदल दिया।”*
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण का कार्य संपन्न हुआ, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रगति और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा।”*
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि *”इस ऐतिहासिक मौके पर आयोजित विशाल जनसभा में लगभग 2 लाख से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यह अभूतपूर्व जनसमर्थन इस हवाई अड्डे के प्रति जनता के विश्वास, उत्साह और गर्व को दर्शाता है।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में उन किसानों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग, धैर्य, त्याग और समर्पण के कारण यह हवाई अड्डा सफलतापूर्वक साकार हो सकी।
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बड़े पैमाने पर निवेश आएगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और जेवर वैश्विक मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा।”*
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने में समस्त क्षेत्रवासियों, किसानों, युवाओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि *”यह उपलब्धि हम सभी के साझा प्रयासों और विश्वास का परिणाम है।”*

Related Articles

Back to top button