*बाप बना हैवान! सुपारी देकर शूटरों से कराई बेटे की हत्या*
*बाप बना हैवान! सुपारी देकर शूटरों से कराई बेटे की हत्या*
बाप बना हैवान! सुपारी देकर शूटरों से कराई बेटे की हत्या

अमरोहा के रजबपुर इलाके शहबाजपुर गांव में बीते 23 जून को एक गन्ने के खेत में 25 वर्षीय दीपक का शव मिला था। उसके सिर मे गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आज हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
दरअसल दीपक शराबी था उसका एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, पिता से अक्सर उसका विवाद रहता था, वो संपत्ति मे अपना हिस्सा मांग रहा था और प्रेमिका को घर लाने की जिद पर अड़ा था।
इसी बात से नाराज़ पिता सतेंद्र ने अपने बेटे की हत्या की साजिश रच डाली। अपने दोस्त के जरिए दो शूटरों की सुपारी दी। 22 जून की शाम दीपक पहले शराब पिलाई।
फिर बाइक पर बैठाकर नहर के किनारे ले गए। पहलें फावड़े से वार किया फिर सिर मे गोली मारकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए उसके कपड़ें उतार दिए। उसके शव को गन्ने के खेत मे फेंक दिया है।
पिता सतेंद्र, शूटर जरीफ, रहीस, उमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।










