Blog

*नगर पंचायत दनकौर की समस्याओं को लेकर कस्बे में की बैठक*

*नगर पंचायत दनकौर की समस्याओं को लेकर कस्बे में की बैठक*

Powered by myUpchar

*नगर पंचायत दनकौर की समस्याओं को लेकर कस्बे में की बैठक*

(आशीष सिंघल)

आज दिनांक 2/3/2026 को धनौरी रोड मनोज नागर महमूदपुर वालो के आवास पर किसान एकता संघ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सोरन प्रधान उपस्थिति में हुई जिसमें मनोज नागर ने बताया कि नगर पंचायत दनकौर की नाकामी से जलभराव, टूटी सड़के, टूटी नालियां , सफाई ,जर्जर बिजली के तारों, को लेकर कस्बे के लोग परेशान है लेकिन नगर पंचायत में कई बार ज्ञापन दे चुके है कोई सुनवाई नहीं है दनकौर के चारों तरफ पानी भरा हुआ है उसी को लेकर आज सोरन प्रधान जी को धनौरी रोड पर बुलाकर लोगों ने अपनी समस्या उनके सामने रखा किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सोरन प्रधान जी ने कस्बे के लोगों की समस्याओं को देखते हुए उनकी बात सुनी और और कहा कि जल्द ही नगर पंचायत दनकौर के खिलाफ एक पंचायत नगर पंचायत दनकौर पर करेंगे प्रधान जी ने लोगों के घरों में जाकर भी देखा जलभराव के कारण लोगों के घर बैठ गए है
इस समस्या का समाधान जल्द कराने का आश्वासन सोरन प्रधान ने दिया।
इस बैठक में उपस्थित मनोज नागर,यशपाल जेई,राहुल नागर,दीपक नागर,ब्रह्मजीत नागर,देवीराम,दानिश, जेपी नागर, हाशिम,विजय, कक्कन, आदि लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button