Blog

*हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में पर्यावरण संरक्षण संदेश:*

*हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में पर्यावरण संरक्षण संदेश:*

हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में पर्यावरण संरक्षण संदेश:

(आशीष सिंघल)

प्लास्टिक और एकल डिस्पोजल उपयोग को कम करने के लिए शरबत एवं पानी वितरण के लिए वाईएसएस फाउंडेशन ने विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा के शुभ अवसर पर गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के सेक्टर 45 में शरबत वितरण के लिए स्टील का गिलास यूज कर हज़ारों भक्तो को वितरण किया । इससे हमारी पृथ्वी को सुरक्षित रखने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। इसके अलावा, अधिकतर भोजनालय और रेस्तरां एकल उपयोग ग्लास या बम्पर पेपर के कप का उपयोग करने मे लगे हैं। जो एक बार उपयोग के बाद फिर से उपयोग के लिए वापस उपयोग में लाए जाते हैं। इसलिए वाईएसएस फाउंडेशन ने शरबत वितरण कार्यक्रम में ये विकल्प विकसित करना और प्रचार करने की दिशा में एक अच्छा कदम हो सकता है जो प्लास्टिक और डिस्पोजल एकल उपयोग कम करने में मदद करेगा।

वाईएसएस फाउंडेशन पर्यावरण के प्रति सचेत हैं और अपनी भूमिका निभाते हुए, हमने लोगों से अपने आगामी कार्यक्रम में प्लास्टिक के बजाय स्टील ग्लास का उपयोग करने का संदेश दिया हैं। इन ग्लासों का उपयोग करके, आप सभी अपनी पसंद के शरबत का आनंद ले सकतें है तथा पृथ्वी एवं पर्यावरण के प्रति हमारे वचन को प्रतिनिधित करते हैं और आप उन्हें बार-बार उपयोग कर सकते हैं। आप इन गिलासो को आसानी से धो सकते हैं और उन्हें फिर से उपयोग करने के लिए तैयार कर सकते हैं। इस साथ, हमारे साथ पर्यावरण संरक्षण गतिविधि में जुड़कर, आप अपनी पसंद के शरबत का आनंद ले सकते हैं और पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं।वाईएसएस फाउंडेशन पर्यावरण के प्रति सचेत हैं और अपनी भूमिका निभाते हुए, युवा शक्ति लोगों से अपील करती है के प्लास्टिक के बजाय स्टील ग्लास एवं प्लेटो का उपयोग करें। पृथ्वी एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए। प्लास्टिक का उपयोग ना करे। स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान दे प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में कदम उठाकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निबाए। आज के कार्यक्रम में सहयोगी सदस्य सचिन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद दुबे, राधेश्याम गुप्ता, पुष्कल गुप्ता, आकाश प्रजापति, राम बहल चौधरी, अजय चौहान, राजु शर्मा, संदीप यादव, पूजा चौधरी, रेखा गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button